HomeHindi NewsEntertainmentसाड़ी में कमाल लगी अदा शर्मा,कीमत सुनकर हर कोई रह गया दंग

साड़ी में कमाल लगी अदा शर्मा,कीमत सुनकर हर कोई रह गया दंग

द केरला स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मा अपने अलग अंदाज को लेकर बी टाउन में छाई रहती हैं। अदा शर्मा एक्टिंग के अलावा भी कई चीजों में अपना हुनर दिखाती रहती हैं। वहीँ लुक्स और स्टाइल के मामले में भी अदा के जलवे कम नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी साड़ियों को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। वहीँ अब अदा ने ऐसी साड़ी पहन जिसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

कलरफुल साड़ी में लगी बेहद खूबसूरत

अदा शर्मा का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अदा बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। यह साड़ी कई रंगो से सजी हुई है। लेकिन ख़ास बात यह नहीं बल्कि कुछ और ही है।

https://www.instagram.com/reel/C5Qg5CkyyOK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

सिर्फ 15 रूपये की है साड़ी

अदा शर्मा की इस साड़ी के कीमत लाखो में नहीं बल्कि सिर्फ 15 रूपये की है। अदा ने खुद इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह साड़ी उनकी नानी की है जिसकी कीमत सिर्फ 15 रूपये ही है। हालाँकि अदा की इन बातो पर किसी को भी यकीन नहीं हो पाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments