HomeHindi NewsDelhi Newsजंगपुरा में पैसे बांटने का आरोप.. पुलिस कर्मी का वीडियो निकला झूठा

जंगपुरा में पैसे बांटने का आरोप.. पुलिस कर्मी का वीडियो निकला झूठा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है और राजनीति भी गर्म है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दावे और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जंगपुरा विधानसभा सीट से आप के प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाा कि दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा मतदाताओं में पैसे बांट रही है। जंगपुरा विधानसभा में नियमों के खिलाफ़ जाकर पुलिस की देखरेख में बीजेपी ने बूथ पर एक्स्ट्रा टेबल लगाई हुई थी। उन्होंने दावा किया कि इसी बूथ के पीछे घर में पैसे बांटे जा रहे थे। मनीष सिसोदिया खुद मौके पर पहुंचे। उनके और आप कार्यकर्ताओं के भारी विरोध पर बूथ से टेबल तो हटवाई गई लेकिन चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस ने घर में पैसे बाँटने के मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया

राजनीतिक दल के पक्ष में वोट डालने का वीडियो

जिला चुनाव कार्यालय उत्तरी दिल्ली ने ट्वीट किया कि सैनिक विहार में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक मतदाता को एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में वोट डालने के लिए मजबूर करने की शिकायत के संदर्भ में जांच की गई। शिकायत मिलने पर फ्लाइंग स्क्वॉड को तुरंत उस स्थान पर भेजा गया। उस स्थान पर मौजूद राजनीतिक दलों के एजेंटों ने पुष्टि की कि सभी मतदाता मतदान केंद्र पर स्वयं वोट डाल रहे हैं और यह वीडियो पूरी तरह से झूठा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments