HomeHindi NewsEntertainmentबॉलीवुड की एक फिल्म में 25 सितारे.. जानें कब रिलीज होगी 'वेलकम...

बॉलीवुड की एक फिल्म में 25 सितारे.. जानें कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू जंगल’

बॉलीवुड की फिल्मों में अब तक 2, 4 या 6 सितारे ही आने देखे होंगे, लेकिन बॉलीवुड की एक मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ऐसी भी है, जिसमें सितारों की भरमार है। इस 2, 4 नहीं बल्कि 24 फिल्मी सितारे हैं। ऐसे में इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। यह फिल्म है वेलकम टू जंगल जिसका टीजर आउट हो गया है। इस टीजर में कलाकारों की पूरी फौज नजर आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार से लेकर संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, मीका सिंह और दलेर मेहंदी जैसे तमाम सितारे नजर आ रहे हैं।

रोमांचक और कॉमेडी फिल्म

अहमद खान निर्देशित ये फिल्म वेलकम टू जंगल दर्शकों को एक रोमांचक और कॉमेडी के सफर पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है। इस टीजर से इतना तो अब यह साफ हो चुका है कि इसमें कॉमेडी भरपूर मात्रा में आपको दिखने वाली है। वीडियो में अक्षय और बाकी सभी कलाकार फौजियों वाली वर्दी में नजर आ रहे हैं। दिशा पाटनी भी कुछ अलग अंदाज में दिख रही हैं। टीजर में जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता और रवीना टंडन भी नजर आ रही हैं। इस टीजर में सारे के सारे कलाकार वेलकम का सिग्नेचर ट्यून गाने की कोशिश कर रहे हैं। फिर बीच में कुछ गड़बड़ हो जाती है। संजय दत्त इसके लिए मीका सिंह और दलेर मेहंदी को डांट भी लगाते हैं। यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments