HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में गठबंधन पर आप की कांग्रेस से बात.. भाजपा में भी...

हरियाणा में गठबंधन पर आप की कांग्रेस से बात.. भाजपा में भी गठबंधन पर मंथन

दिल्ली में आप सांसद राघव चड्ढा आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर बात करने के लिए हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के आवास पहुंचे। दोनों नेताओं में सीटों के गठबंधन पर बात हुई है। हालांकि क्या बात हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई है। सीट शेयरिंग पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है। दरअसल पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आप या सपा से गठबंधन करने के पक्ष में नहीं हैं।
हालांकि शुरुआती तौर पर कांग्रेस ने आप को 3 से 4 सीटें देने के ऑफर दिया है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसके लिए तैयार नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कई बार कह चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी राज्य में अकेले विधानसभा चुनाव लडऩे में सक्षम है। किसी भी दूसरे दल के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। हालांकि अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा। हरियाणा की 90 सीटों में से आप 20 सीट मांग रही है तो सपा ने 10 सीटों की डिमांड की है।
गठबंधन का रास्ता खुला है : बड़ौली

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि लोकतंत्र की परंपरा में गठबंधन करना सभी पार्टियों का अपना अधिकार है। हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व सही समय पर सही फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। हरियाणा में 10 वर्षों में गरीब को न्याय देने का काम किया गया, किसान का सम्मान किया, महिलाओं का सम्मान किया और युवाओं को रोजगार देने का काम किया गया है। उन्होंने दावा किया इसलिए आज हरियाणा में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments