HomeHindi NewsEntertainmentरजनीकांत के लिए बिना स्क्रिप्ट सुने हामी भर दी, 'कुली' में नजर...

रजनीकांत के लिए बिना स्क्रिप्ट सुने हामी भर दी, ‘कुली’ में नजर आएंगे आमिर खान

सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म ‘कुली’ में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान इस फिल्म में नजर आएंगे। खास बात यह है कि आमिर ने रजनीकांत के साथ काम करने के लिए बिना स्क्रिप्ट सुने ही अपनी सहमति दे दी। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने खुद इस बात का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि ‘कुली’ के निर्देशक लोकेश कनगराज ने जब उन्हें फिल्म का ऑफर दिया तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया। आमिर ने कहा, “मैंने लोकेश को बताया कि रजनीकांत सर के साथ काम करने का मौका मिलना ही मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं उनके साथ काम करने का सपना सालों से देख रहा था। ‘कुली’ में आमिर खान एक कैमियो कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के अलावा लोकेश कनगराज के पसंदीदा अभिनेता फहाद फासिल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से ही जबरदस्त उत्साह है। रजनीकांत, आमिर खान और फहाद फासिल जैसे बड़े सितारों को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव होगा। गार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को तमिल, हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। 

यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का फर्स्ट-लुक टीज़र और टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। ‘कुली’ में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है, जिन्होंने लोकेश कनगराज की पिछली फिल्मों ‘विक्रम’ और ‘लियो’ में भी संगीत दिया था। लोकेश कनगराज के ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का हिस्सा होने की वजह से भी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments