HomeHindi Newsप्राणमती नदी पर निर्माणाधीन मैनवल ट्राली से गिरकर युवक की मौत, लोगों...

प्राणमती नदी पर निर्माणाधीन मैनवल ट्राली से गिरकर युवक की मौत, लोगों में आक्रोश

राली-पैनगढ़ के बीच प्राणमती नदी पर निर्माणाधीन मैनवल ट्राली से गिर कर एक 42 वर्षीय युवक की नदी में गिर कर मौत हो गई है। इस मौत से गुस्साए थराली के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोनिवि थराली द्वारा थराली -पैनगढ़ मोटर सडक़ पर प्राणमती नदी पर मैनवल ट्राली का निर्माण किया जा रहा था। ट्राली से थराली गांव निवासी 42 वर्षीय विनोद बिष्ट पुत्र यशपाल बिष्ट निर्माणाधीन ट्राली से नदी पार करने के प्रयास में रस्सी से उलझ कर नदी में जा गीरा और घटना स्थल पर ही मौत हो गई, हालांकि ग्रामीण उसे सीएचसी थराली लाएं जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया हैं। मृतक नगर पंचायत थराली में बहुउद्देशीय कर्मचारी के रूप में तैनात था। युवक की मृत्यु पर थराली के ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ सीएचसी थराली में जमकर हंगामा किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments