HomeHindi News2024 में बना था भव्य राममंदिर.. 2025 में महाकुंभ पर बीजेपी का...

2024 में बना था भव्य राममंदिर.. 2025 में महाकुंभ पर बीजेपी का यह प्लॉन

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के लोगों को वर्ष 2025 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। 2024 में अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ था। सनातन की पताका लहराते हुए उस समय पूरी दुनिया ने देखा। अब 2025 की शुरुआत में महाकुंभ आपका इंतजार कर है। मैं सनातन धर्म को मानने वालों से कहता हूं कि वर्ष 2025 के प्रारंभ में महाकुंभ में जाकर स्नान करें और पुण्य कमाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार की तरफ से सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। मैं फिर से आपको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

भाजपा के लिए इसलिए जरूरी है महाकुंभ

महाकुंभ के लिए उप्र की पूरी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। योगी इस आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि वे कई बार प्रयागराज का दौरा कर चुके हैं। दरअसल 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार ने सबको चौंका दिया था। तब भाजपा अयोध्या यानि फैजाबाद की सीट से भी चुनाव हार गई थी। विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया और भाजपा पर चौतरफा हमले किए। हालांकि हाल के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को संजीवनी मिली और वह 9 में से 7 सीटें जीत गई। ऐसे में अब उसका प्रयास होगा कि हिंदुओं के इस सबसे बड़े धार्मिक समागम को भव्य रूप देकर यागदार बनाया जाए। वैसे विधानसभा के चुनाव 2027 में होंगे। ऐसे में योगी खुद को सबसे बड़ा हिंदू हितैषी साबित करने का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments