HomeHindi Newsक्रिकेट मैच सच को नहीं बदल सकता.. 'ऑपरेशन सिंदूर' के ट्वीट पर...

क्रिकेट मैच सच को नहीं बदल सकता.. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ट्वीट पर नकवी का झूठा दावा

एशिया कप में भारत की जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने एक चौंकाने वाला और झूठा जवाब देकर विवाद खड़ा कर दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, “खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वही- भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को इसके लिए बधाई।”


नकवी का विवादित बयान और इतिहास से छेड़छाड़

इसके जवाब में, नकवी ने ट्वीट किया, “अगर गर्व का पैमाना युद्ध है, तो इतिहास पहले ही आपकी शर्मनाक हार को पाकिस्तान के हाथों दर्ज कर चुका है। कोई भी क्रिकेट मैच इस सच को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध घसीटना केवल हताशा दिखाता है और खेल की आत्मा का अपमान है।”

नकवी के इस बयान ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और विश्लेषकों के बीच गहरा गुस्सा पैदा कर दिया है। उन पर खेल को राजनीतिक मुद्दा बनाने और चैंपियंस का अपमान करने का आरोप लगा है।


पाकिस्तान का हर युद्ध में हार का इतिहास

नकवी के ‘शर्मनाक हार’ वाले दावे पर भारतीय फैंस सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि भारत ने हर बड़े सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है।

  • 1965 और 1971 के युद्ध हों, या 1999 का कारगिल युद्ध, हर बार भारत ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को विफल किया है।
  • यहां तक कि हाल ही में भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का भी मुंहतोड़ जवाब दिया था।
  • पीएम मोदी ने जिस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया था, उसमें भी भारत ने पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया था और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था।

राजनीतिक पद पर होने के बावजूद, नकवी खुद राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं और दूसरों पर खेल में राजनीति लाने का बेतुका आरोप लगा रहे हैं। पीएम मोदी के ट्वीट पर पाकिस्तान की यह प्रतिक्रिया ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ वाली स्थिति को दर्शाती है, जब उन्हें खेल के मैदान पर भी हार का सामना करना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments