HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा सरकार की नई पहल.. घर बैठे मिलेगा डॉक्टरों का अप्वाइंटमेंट

हरियाणा सरकार की नई पहल.. घर बैठे मिलेगा डॉक्टरों का अप्वाइंटमेंट

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए एक नई पहल की है। सूबे के लोगों को अब अस्पतालों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे, क्योंकि अब लोगों को घर बैठे ही डॉक्टरों की अप्वाइंटमेंट मिलेगा। हरियाणा के सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों का अप्वाइंटमेंट अब घर बैठे ही मिल जाएगा। सिर्फ टोल फ्री नंबर 104 डॉयल करना होगा। हरियाणा सरकार ने इस नंबर को जारी किया है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें भी दर्ज करवाई जा सकेंगी।

काफी काम आएगा टोल फ्री नंबर

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि यह टोल फ्री नंबर मरीजों के काफी काम आएगा। किसी भी मरीज को यदि डॉक्टर का पहले से ही अप्वाइंटमेंट लेना है तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सकता है। इससे मरीज को लंबी लाइन से छुटकारा भी मिलेगा। ई-टेली मेडिसन सेवाओं को भी इसके साथ जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही यदि किसी मरीज को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कोई दिक्कत या परेशानी है तो वह इस टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायतकर्ता से 5 दिन में संपर्क किया जाएगा। इसके माध्यम से दवाइयों के बारे में जानकारी ली जा सकेगी।

550 से ज्यादा डॉक्टरों को नियुक्ति दी गई

उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। हाल ही में 550 से ज्यादा डॉक्टरों को नियुक्ति दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. मनीष बंसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. कुलदीप सिंह तथा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments