भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सीने में संक्रमण की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। उनकी सेहत का हाल जानने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे।
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आईसीयू में भर्ती, डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी
RELATED ARTICLES


