इतिहास के पन्ने में 20 मार्च का दिन बेहद विशेष महत्व रखता है। आज के दिन देश दुनिया में कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं। आज ही के दिन डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी। यह कंपनी नीदरलैंड की थी जो व्यापार के सिलसिले में आई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी, जिसे औपचारिक रूप से ईस्ट इंडिया ट्रेडिंग कंपनी के रूप में जाना जाता था, एक ब्रिटिश संयुक्त-स्टॉक कंपनी थी। इसकी स्थापना 31 दिसंबर 1600 को हुई थी, जिसे अक्सर गलत तरीके से 20 मार्च बताया जाता है। इसे महारानी एलिजाबेथ प्रथम द्वारा रॉयल चार्टर प्रदान किया गया था, जिसका उद्देश्य भारतीय उपमहाद्वीप के साथ व्यापार करना था। इसका मुख्यालय लंदन में था। शुरुआत में इसका उदेश्य व्यापार करना था, लेकिन धीरे धीरे इसने भारत में अपना राजनैतिक वर्चस्व भी स्थापित कर लिया। 1874 में इसका समापन हो गया। हालांकि 20 मार्च, 1602 को डच ईस्ट इंडिया कंपनी (डीईईसी) की स्थापना हुई थी, जो दुनिया की पहली बहुराष्ट्रीय कंपनियों में से एक बन गई। इसलिए 20 मार्च को डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी, अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी की नहीं। ईस्ट इंडिया कंपनी का भारतीय इतिहास पर गहरा प्रभाव रहा है। इसने भारत में ब्रिटिश शासन की नींव रखी और सदियों तक भारतीय अर्थव्यवस्था और राजनीति को प्रभावित किया।
शाहजहां-मुमताज के बेटे थे दारा शिकोह
10 मार्च, 1615 को मुगल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज महल के सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म हुआ था। दारा शिकोह मुगल साम्राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। उनका जन्म अजमेर के तारागढ़ किले में हुआ था। े एक विद्वान, दार्शनिक और सूफ़ीवादी थे और विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के बीच संवाद और समझ को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे। दारा शिकोह ने हिंदू और इस्लामी धर्मों के बीच समानताएँ खोजने का प्रयास किया। उन्होंने कई हिंदू धार्मिक ग्रंथों का फ़ारसी में अनुवाद भी किया। शाहजहाँ के बीमार पडऩे के बाद दारा शिकोह और उनके भाई औरंगज़ेब के बीच सत्ता के लिए संघर्ष हुआ। औरंगज़ेब ने दारा शिकोह को हराकर उनकी हत्या करवा दी और शासन हथियाकर शाहजहाँ को कैद कर लिया। दारा शिकोह को अक्सर एक उदार और सहिष्णु शासक के रूप में याद किया जाता है। यदि वे शासक बनते, तो शायद मुगल साम्राज्य का इतिहास कुछ और होता।
यह भी हैं महत्वपूर्ण घटनाएं
29 मार्च 1961 को आज ही के दिन साल मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक का जन्म हुआ था।
20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2010 से हुई।
1602 में नीदरलैंड की डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हई। इसे यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी भी कहा जाता था।
1739 में नादिर शाह ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया था।
1800 में एलेसेंड्रो वोल्टा ने इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज के बारे में जानकारी दी थी।
1956 में ट्यूनिशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली थी।
1970 में प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी और संविधान सभा के सदस्य जयपाल सिंह का निधन।