HomeHindi NewsCrimeदिशा सालियान की मौत के मामले में घिरे आदित्य ठाकरे.. संजय राउत...

दिशा सालियान की मौत के मामले में घिरे आदित्य ठाकरे.. संजय राउत ने दी यह सफाई

दिशा सालियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे की कथित भूमिका की जांच की मांग को लेकर उनके पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। संजय राउत ने जहां उनका बचाव किया है तो एनसीपी हमलावर है।

दुर्घटना थी, हत्या नहीं : राउत

दिशा सालियान के पिता द्वारा सालियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे की कथित भूमिका की जांच की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि मैंने पुलिस जांच देखी है, और यह एक दुर्घटना थी, हत्या नहीं। उसके पिता ने घटना के पांच साल बाद याचिका दायर की है। पूरा राज्य इस याचिका के पीछे की राजनीति जानता है। ये लोग औरंगजेब के मुद्दे पर पनप नहीं पाए, जिसका असर उनके खिलाफ हो गया। औरंगजेब के मुद्दे से अपना पल्ला झाडऩे के लिए वे दिशा सालियान मामले को हवा दे रहे हैं। यह गंदी राजनीति हमारे राज्य का नाम बदनाम कर रही है। यह एक युवा नेता का नाम खराब करने की कोशिश है, जो अच्छा काम कर रहा है और हमारी पार्टी का भविष्य है।

बिहार चुनाव के कारण उठा मामला

दिशा सालियान मामले पर एनसीपी एसएचपी विधायक रोहित पवार ने कहा कि दिशा सालियान के पिता कोर्ट गए हैं। कोर्ट जो कहेगा उसे हमें मानना पड़ेगा। लेकिन हमें यकीन है कि आदित्य ठाकरे का इससे कोई लेना-देना नहीं है, हम उनके साथ हैं। भाजपा अब इस पर राजनीति करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि चार साल पहले सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। आत्महत्या के तुरंत बाद बिहार में बैनर सिर्फ बिहार चुनाव के लिए लगाए गए थे। अब 4 साल बाद भाजपा इस मुद्दे को आगे ले जाएगी क्योंकि 4 महीने बाद बिहार में चुनाव हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments