दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति जारी है। हरियाणा सरकार पर यमुना को गंदा करने का आरोप लगाने पर भाजपा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आक्रामक मुद्रा में है। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वाल्मीकि मंदिर में पूजा की। दिल्ली चुनाव के लिए राहुल गांधी आज पटपडग़ंज और ओखला विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। वाल्मीकि मंदिर में पूजा करने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में लोगों से बातचीत की।
दिल्ली की गंदगी हरियाणा साफ नहीं करेगा : विज
अरविंद केजरीवाल के बयान पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि अपनी कमजोरियों को दूसरों पर डालना अरविंद केजरीवाल की पुरानी आदत है। उन्होंने 10 साल दिल्ली में शासन किया, यमुना की सफाई क्यों नहीं की? अब दिल्ली की गंदगी हरियाणा साफ नहीं करेगा। वे अरविंद केजरीवाल को साफ करनी चाहिए थी, जिसमें वो विफल हो गए हैं और इस बार दिल्ली की जनता उनको इसकी सजा देगी।
उसी धरती ने आपको जन्म दिया : सचदेवा
अरविंद केजरीवाल के बयान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हरियाणा सरकार पर या जिस हरियाणा पर आज ये दोष लगा रहे हैं, अरविंद केजरीवाल भूल जाते हैं कि वे उसी हरियाणा की धरती पर पैदा हुए हैं। उसी धरती ने आपको जन्म दिया है। डरा-धमकाकर और लोगों को भयभीत करके चुनाव नहीं जीते जाते। उन्होंने यमुना को साफ नहीं किया, उन्होंने गंदा पानी दिया है। अपने झूठ और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए वो दोष हरियाणा सरकार पर डाल रहे हैं।