छत्तीसगढ़ के जशपुर अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मा नृत्य सुप्रसिद्ध है। यह आदिवासी समाज का प्रमुख नृत्य है। भादो मास की एकादशी को उपवास के पश्चात करमवृक्ष की शाखा को घर के आंगन या चौगान में रोपित किया जाता है। दूसरे दिन कुल देवता को नवान्न समर्पित करने के बाद ही उपभोग शुरू होता है। कर्मा नृत्य नई फ़सल आने की खुशी में किया जाता है। इस दौरान मांदर की थाप, आकर्षक वेशभूषा और आदिवासी लोक नृर्तकों की लयबद्धता सबको आकर्षित करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इससे अपने आप को नहीं रोक सके और अपने गृहग्राम बगिया में कर्मा दलों के आग्रह पर सपत्नीक शामिल होकर नृत्य किया। एक मंझे हुए लोक कलाकार की तरह नृत्य करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को देखकर जनमानस को सुखद अनुभूति हो रही थी। उन्हें लगा कि मुख्यमंत्री में आदिवासी संस्कृति के प्रति आदर भाव और सम्मान है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मांदर की थाप में किया कर्मा नृत्य
RELATED ARTICLES