HomeHindi NewsDelhi News75 में से 65 साल कांग्रेस ने राज किया.. जेपी नड्डा का...

75 में से 65 साल कांग्रेस ने राज किया.. जेपी नड्डा का गणित गड़बड़ाया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुजरात के अहमदाबाद में संविधान गौरव अभियान को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 75 साल की इस यात्रा में 65 साल कांग्रेस के नेताओं ने इस देश पर राज किया है। आजादी के समय सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 2 साल में 562 रियासतों को भारत में शामिल कर लिया लेकिन एक राज्य के लिए जवाहरलाल नेहरू ने कहा कि ये मेरे ऊपर छोड़ दो। इसके लिए धारा 370 लाई गई। बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए अच्छे संविधान के साथ कांग्रेस ने क्या किया? कांग्रेस ने संसद में बिना पास कराए ही अनुच्छेद 35ए को लागू कर दिया।

करीब 27 साल रहा विपक्ष का राज

भारत में संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। आजादी के बाद से कांग्रेस का ही शासन रहा। लेकिन 1977 के बाद जनतंत्र की अगुवाई वाली सरकार बनी। तब इसने करीब ढाई-तीन साल शासन किया। राजीव गांधी के शासन के बाद 1989 में जनता दल की अगुवाई में सरकार बनी।

2004 में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने सत्ता संभाली

1996 में अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में सरकार बनी और 3 कार्यकाल पूरे करते हुए 2004 में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने सत्ता संभाली। मोदी 11 साल से प्रधानमंत्री हैं। इस तरह देखा जाए तो करीब 27 साल विपक्ष ने केंद्र में शासन किया है। ऐसे में नड्डा का यह कहना कि 50 साल कांग्रेस ने सत्ता संभाली, इस लिहाज देखा जाएगा तो उनका गणित गलत ही साबित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments