HomeHindi Newsयूपी में महाभारत : योगी ने मांगी 3 जगह तो अखिलेश ने...

यूपी में महाभारत : योगी ने मांगी 3 जगह तो अखिलेश ने पूछा कौन है कौरव..?

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल बजट सत्र में सदन में कहा कि महाभारत में पांडवों ने कौरवों से सिर्फ 5 गांव मांगे थे, लेकिन दुर्योधन ने उन्हें नहीं तो नतीजा यह हुआ कि महाभारत हुआ। हमने सिर्फ 3 जगहें अयोध्या, मथुरा और काशी मांगी थी, लेकिन वे हमें नहीं दी गईं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने अयोध्या नगरी को निषेधाज्ञा और कफ्र्यू के दायरे में ला दिया था। सदियों तक अयोध्या को कुत्सित इरादों से अभिषप्त बना दिया गया। हमारी सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के भव्य आयोजन को संभव बनाया। अब इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान भी आया है और उन्होंने योगी पर सवाल उठाए हैं।
जिनके पास सबसे बड़ी सेना, वे ही कौरव
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के तीन जगहों की मांग वाले बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री संविधान से बंधे हैं। उन्हें ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए जो सीएम के तौर पर ली गई उनकी शपथ के मुताबिक न हो। अखिलेश ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कौरव कौन हैं और पांडव कौन हैं? कौरव संख्या में अधिक थे, बीजेपी कहती है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमने भी महाभारत में पढ़ा है कि जिनके पास सबसे बड़ी सेना थी वे कौरव थे। जीत उनकी होगी जिनके पक्ष में भगवान हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments