More
    HomeHindi Newsअब महाराष्ट्र फतह की तैयारी तेज.. भाजपा-कांग्रेस में मंथन, वार-पलटवार

    अब महाराष्ट्र फतह की तैयारी तेज.. भाजपा-कांग्रेस में मंथन, वार-पलटवार

    हरियाणा में जीत से उत्साहित भाजपा ने अब महाराष्ट्र फतह करने की तैयारी तेज कर दी है। भाजपा की आज एक बैठक हुई जिसमें गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के भाजपा नेताओं के साथ मंथन किया। वहीं कांग्रेस ने भी दिल्ली में मंथन किया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बैठक में आने वाले विधानसभा के चुनाव की पूरी रणनीति की तैयारी हुई है। महाविकास अघाड़ी के गठबंधन को हम सामने लेकर जाएंगे। बीजेपी राजनीति में जो गंदी नीति करती है, उसे तोडक़र महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाएंगे। सीट शेयरिंग का मुद्दा कोई नहीं है। हम 288 सीटों पर लड़ेंगे। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ली है। यहां तय हुआ कि महाविकास अघाड़ी के साथ ही महाराष्ट्र चुनाव लड़ा जाएगा।

    विपक्ष के नेता के लिए है लड़ाई

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारी महायुति सरकार द्वारा लिए गए फैसले चुनावों को ध्यान में रखकर नहीं लिए गए हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में लोगों से झूठे वादे किए। यही वे करते हैं। वे अपना आत्मविश्वास खो चुके हैं। उनकी लड़ाई मुख्यमंत्री के लिए नहीं है, उनकी लड़ाई विपक्ष के नेता के लिए है।

    बराबरी का है मुकाबला

    महाराष्ट्र में कई धड़े बन चुके हैं। एनडीए में भाजपा की अगुवाई में शिवसेना का शिंदे गुट, एनसीपी का अजित पवार गुट और कुछ छोटी पार्टियां हैं। वहीं महाआघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट और शिवसेना का उद्धव गुट है। ऐसे में यह लड़ाई रोचक होने वाली है। लोकसभा चुनाव में महाआघाड़ी ने बाजी मारी थी और करीब 30 सीटों पर अपना परचम फहराया था। अब देखना होगा कि विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments