HomeHindi Newsमहामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले ‘हमें पेड़ों के महत्ता को समझना चाहिए

महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले ‘हमें पेड़ों के महत्ता को समझना चाहिए

उत्तराखंड के लोकपर्व ‘हरेला’ के अवसर पर राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी केंद्र, कोटि भानियावाला में वृक्षारोपण किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तराखंड हरेला पर्व को मना रहा है, यह पर्व जहां हमे प्रकृति से जोड़ने का संदेश देता है हमें पेड़ों के महत्ता को समझना चाहिए। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर किसी से अपनी माता की स्मृति में एक पेड़ लगाने का आह्वाहन किया जिसे की आज हर कोई स्वीकार कर रहा है। वहीं अपने संबोधन में गवर्नर सिंह ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे कामो की तारीफ की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments