HomeHindi Newsपाकिस्तान में ही आयोजित होगी चैंपियंस ट्रॉफी, मोहसिन नक़वी ने दिया बड़ा...

पाकिस्तान में ही आयोजित होगी चैंपियंस ट्रॉफी, मोहसिन नक़वी ने दिया बड़ा बयान

2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है। आधिकारिक तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को करनी है। और यही वजह है कि पाकिस्तान लगातार अपने मैदानों पर कार्य भी करवा रहा है। यही वजह है कि लगातार मैदानों के नवीनीकरण को लेकर भी अपडेट सामने आती रहती है। और अब चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बड़ा बयान दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ी बात कह गए मोहसिन नक़वी

स्टेडियम में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक्वी ने जिओ न्यूज़ के हवाले से कहा कि “चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में ही आयोजित की जाएगी, हम बीसीसीआई सचिव के संपर्क में हैं. इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली बाकी टीमों के बोर्ड के साथ भी बातचीत भी जारी है.

हालांकि बीसीसीआई की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है। बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह ने भी अभी तक कोई भी बयान नहीं दिया है। संभवत: ऐसा लग रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में ही खेली जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments