चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल आईपीएल 2025 के रिटेंशन को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही है। कौनसे खिलाड़ी रिटेन होंगे कितने खिलाड़ी रिटेन होंगे इन सब को लेकर फैंस के मन में दिलचस्पी मची हुई है। लेकिन इस बीच महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं इसको लेकर भी एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल 2025 में खेलते नजर आ सकते हैं धोनी
दरअसल मीडिया रिपोर्ट की बात करें तो साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब एक पॉलिसी लागू की गई थी जिसके अनुसार कोई भी खिलाड़ी जिसने पिछले 5 सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, उसे ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी माना जाएगा। ये पॉलिसी 2021 तक थी उसके बाद टीमों के आदेश पर इसे खत्म कर दिया गया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि बीसीसीआई इस पॉलिसी को दोबारा लाने पर विचार कर रहा है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने एक मीटिंग में यह बात बीसीसीआई के सामने रखी थी।
अब अगर महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए आखिरी बार जब क्रिकेट खेला था तो वह साल 2019 था। और अब 2024 चल रहा है। यानी महेंद्र सिंह धोनी को रिटायरमेंट लिए हुए 5 साल हो चुके हैं और अब धोनी अनंकैप्ड प्लेयर के तौर पर क्वालिफिकेशन सीधा प्राप्त कर सकते हैं। यही वजह है कि धोनी अब अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया जा सकते हैं।