HomeHindi NewsHaryanaसीएम नायब सिंह ने युजवेंद्र चहल का किया सम्मान.. हरियाणा से यह...

सीएम नायब सिंह ने युजवेंद्र चहल का किया सम्मान.. हरियाणा से यह है नाता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को सम्मानित किया। वे आईसीसी टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। युजवेन्द्र चहल का जन्म 23 जुलाई 1990 हरियाणा के जींद में हुआ था। वे घरेलू क्रिकेट में हरियाणा टीम की ओर से खेलते हैं। लेग ब्रेक गेंदबाज के रूप में चहल ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के कारण उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

हरियाणा सरकार खेलों को दे रही बढ़ावा

हरियाणा सरकार हमेशा खेलों को बढ़ावा देती रही है। इससे पहले मनोहर लाल और अब नायब सिंह की सरकार खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने का काम कर रही है। गांव में खेल मैदान और कस्बों में स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाडिय़ों को ससम्मान नौकरियां भी दी जा रही हैं। यही वजह है कि हरियाण से खेल के हर क्षेत्र से बढिय़ा खिलाड़ी देश-विदेश में अपना नाम कमा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments