HomeHindi Newsअपने सपोर्ट स्टाफ में इन 2 खिलाड़ियों को चाहते हैं हेड कोच...

अपने सपोर्ट स्टाफ में इन 2 खिलाड़ियों को चाहते हैं हेड कोच गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त कर दिया गया है और इसका ऐलान बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने किया है। गौतम गंभीर अब श्रीलंका के खिलाफ T20 और वनडे सीरीज से भारतीय टीम में बतौर हेड कोच कमान संभालते हुए नजर आएंगे। लेकिन गौतम गंभीर ने अब अपने सपोर्ट स्टाफ के नाम भी बता दिए हैं कि वह किन दो खिलाड़ियों को सपोर्ट स्टाफ में चाहते हैं।

गौतम गंभीर ने बीसीसीआई से अभिषेक नायर और विनय कुमार को लेकर की है मांग

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने सपोर्ट स्टाफ में अभिषेक नायर जो उनके साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। और इसके अलावा विनय कुमार को गेंदबाजी कोच के तौर पर अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल करने की मांग की है। अब बीसीसीआई इस पर क्या रुख अपनाता है यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन गौतम गंभीर ने फिलहाल अपनी मांगे रख दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments