भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को अक्सर महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करते देखा गया है। आमतौर पर योगराज सिंह धोनी पर निशाना साधते नजर आते हैं और अब एक बार फिर से योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला है। योगराज सिंह का कहना है कि धोनी अब टीम इंडिया के साथ नहीं है इसलिए भारत T20 विश्व कप 2024 जीत सकती है।
धोनी ने युवी से हाथ नहीं मिलाया: योगराज सिंह
दरअसल युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें योगराज सिंह टीम इंडिया के 2024 के t20 विश्व कप जीतने को लेकर एक बड़ा बयान दे रहे हैं। इसमे उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति को इंडिया की सफलता के लिए अच्छा बताया है।
इस वीडियो में योगराज सिंह यह भी कह रहे हैं कि साल 2024 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सफल इस वजह से नहीं हो सकी क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह से हाथ नहीं मिलाया।
वायरल वीडियो में योगराज सिंह ने कहा कि “एक भारतीय के तौर पर मैं चाहता हूं कि भारत जीते। महेंद्र सिंह धोनी के ना होने पर भारत को वर्ल्ड कप जीतना चाहिए। पूरी दुनिया यही कह रही है। गौतम गंभीर और रोहित शर्मा भी यही कह रहे हैं। CSK ने IPL 2024 गंवा दिया। वो क्यों हारे? ये आसान है- आप जो बोएंगे वही काटेंगे। युवराज सिंह ICC के एम्बैसेडर हैं, उन्हें सलाम है और ये ईर्ष्यालु धोनी, वो कहां है? उसने युवराज से हाथ भी नहीं मिलाया और यही कारण है कि CSK इस साल फेल हो गई।