More
    HomeHindi Newsमप्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ.. छिंदवाड़ा में भी ढहने की कगार...

    मप्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ.. छिंदवाड़ा में भी ढहने की कगार पर किला

    लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मप्र में भाजपा क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। छिंदवाड़ा से कमलनाथ का किला भी ढहने की कगार पर है। छिंदवाड़ा में उनके बेटे नकुल नाथ 56,885 मतों से पीछे चल रहे हैं। विवेक बंटी साहू लगातार दो विधानसभा चुनाव में कमलनाथ से हारने के बाद लोकसभा में जीतते नजर आ रहे हैं। राजगढ़ से भी दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे हैं। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब 4 लाख मतों से आगे हैं। इस तरह सीएम मोहन यादव अपनी पहली परीक्षा में पास होते नजर आ रहे हैं। खजुराहो से वीडी शर्मा भी बंपर बढ़त बनाए हुए हैं।

    कमलनाथ ने मानी हार

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने गढ़ हार स्वीकार कर ली है। भोपाल में उन्होंने मीडिया से कहा कि काउंटिंग चल रही है। जो भी होगा देखा जाएगा। जनता का जनता सिर आंखों पर है। उनके कुछ माह पहले बीजेपी में जाने की चर्चा थी। उनके सिपहसालार दीपक सक्सेना और उनके बेटे भाजपा में जा चुके हैं। खुद छिंदवाड़ा के महापौर भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कमलनाथ सिर्फ एक बार उपचुनाव में हारे थे। इसके बाद अब दूसरी बार है जब नाथ परिवार को अपने गढ़ से हार का सामना करना पड़ा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments