HomeHindi Newsआजमगढ़ में तीखी हुई चुनावी जंग.. अभिनेत्री अक्षरा और आम्रपाली ने किया...

आजमगढ़ में तीखी हुई चुनावी जंग.. अभिनेत्री अक्षरा और आम्रपाली ने किया रोड शो

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर चुनावी जंग और तेज होती जा रही है। पीएम मोदी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी यहां चुनावी सभाएं कर चुके हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ और धर्मेंद यादव के बीच मुकाबला है। अब देखना होगा कि 4 जून को आने वाले परिणाम किसके पक्ष में आते हैं।

आजमगढ़ की धरती राममय हुई

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रोड शो किया। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि आज बहुत ही खुबसूरत तरीके से आजमगढ़ की धरती राममय हुई है। उम्मीद है कि अबकी बार 400 पार के लिए लोग यहां प्यार देने आए हैं। इससे बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकती।

हारने का बहाना ढूंढ रही सपा

आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा कि जब वे हारने लगते हैं तो झूठ बोलते हैं। कभी ईवीएम खराब हो जाती है तो कभी हमारे कार्यकर्ता खराब हो जाते हैं। ये लोग कभी अपनी हार स्वीकार नहीं करते और इसी वजह से पूरे देश से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी खत्म हो जाएगी।

कोई फर्क नहीं पड़ता, तमन्ना पूरी कर लें

आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिसे भी आना है आने दीजिए। सबको अपनी तमन्ना पूरी कर लेने दीजिए। आजमगढ़ के लोग क्या फैसला लेंगे, वो आजमगढ़ तो छोडि़ए इस देश के हर नागरिक को पता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments