HomeHindi NewsDelhi Newsहरियाणा समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी.. राजस्थान में आग उगल रहे...

हरियाणा समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी.. राजस्थान में आग उगल रहे सूर्यदेव

नौतपा के पहले ही देशभर में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। कई राज्य ऐसे हैं, जहां लू चल रही है और सूर्यदेव आसमान से आग उगल रहे हैं। दिल्ली आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि हमारा अनुमान है कि अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां पर तापमान 45 और कुछ स्थानों पर 47 डिग्री भी पहुंच सकता है। दिल्ली में गर्मी और हीट वेव जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश से मौसम में ठंडक है।

तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में इस सीजन में पहली बार राजस्थान में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। हीट वेव की परिस्थिति अधिकतर भागों में बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जैसलमेर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अगले 48 से 72 घंटों में राजस्थान के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान में और 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी और अगले 5 दिनों तक हीट वेव का दौर जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments