More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsतो कांग्रेस लूट लेती 28 लाख करोड़ रुपए.. छत्तीसगढ़ में बोले मोदी

    तो कांग्रेस लूट लेती 28 लाख करोड़ रुपए.. छत्तीसगढ़ में बोले मोदी

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस बार भी बस्तर समेत पूरे प्रदेश के मेरे परिवारजन सशक्त भारत के लिए एक सशक्त सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से अगर सबसे ज्यादा किसी का नुकसान होता है, तो वह गरीबों का होता था। 2014 से पहले लाखों-करोड़ रुपए का घोटाला होता था। कांग्रेस के समय में एक रुपए निकलता था, 15 पैसा ही गरीबों को मिलता था। यह बात मैं नहीं कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री कहते थे। मैंने लूट की पूरी व्यवस्था को बंद कर दिया। हमने 34 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजा। दिल्ली से एक रुपए भेजा तो एक रुपए ही गरीबों के खाते में गया। एक भी पैसा कांग्रेस लूट नहीं पाई। राजीव का फार्मूला रहता तो 28 लाख करोड़ रुपए कांग्रेसी लूट लेते।

    मोदी का सिर फोडऩे की धमकी दे रहे हैं

    कांग्रेस सोचती थी कि कांग्रेस को लूट का लाइसेंस मिला हुआ है, लेकिन मैंने ये लाइसेंस भी बंद कर दिया। आज आयुष्मान योजना से गरीबों का इलाज में होने वाला खर्च बच चुका है। यह मोदी ही था जिसने गरीब भाई-बहनों को वैक्सीन लगवाई और मुफ्त राशन भी दिलवाया। इसके लिए हमने 4000 करोड़ रुपए खर्च किए। आने वाले 5 साल भी मोदी मुफ्त राशन देता रहेगा। मोदी ने कहा कि बचत हो बार-फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर अब कड़ी कार्रवाई हो रही है। अब वे मोदी का सिर फोडऩे की धमकी दे रहे हैं, लेकिन मेरी रक्षा कौन करेगा, आप करोगे। मोदी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments