HomeHindi NewsCSK को पॉवरप्ले में तेज शुरुआत करने की है जरूरत

CSK को पॉवरप्ले में तेज शुरुआत करने की है जरूरत

आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन इस आईपीएल 2024 में कुछ खास अब तक नहीं रहा है। शुरुआती दो मुकाबले लगातार जीतने के बाद टीम को लगातार दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और अब टीम के लिए संकट साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। पावर प्ले में तेज शुरुआत ना कर पाना कहीं ना कहीं हार की वजह भी बन रही है।

टीम को तेज शुरुआत नहीं दे पा रहे ऋतुराज गायकवाड और रचिन रविन्द्र

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के जो दो सलामी बल्लेबाज हैं कप्तान ऋतुराज गायकवाड और रचिन रविंद्र वह पावर प्ले में अब तक तेज शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं। शुरुआती दो मुकाबले में तो उन्होंने पावरप्ले में तेज शुरुआत दी लेकिन अंतिम जो दो मुकाबले चेन्नई ने हारे हैं उसमें टीम तेजी से रन नहीं बन पाई है।

अंतिम दो जो मुकाबले CSK ने खेले हैं उसमें पावर प्ले में चेन्नई ने पहले 32 और उसके बाद 48 रन बनाए हैं। और जो दो मुकाबले चेन्नई ने जीते थे उसमें पावर प्ले में टीम का स्कोर काफी ज्यादा था। अंत में यही हार की वजह भी बन रही है। ऐसे में आज कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई को पावर प्ले में तेजी से रन बनाने होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments