HomeHindi NewsDelhi Newsगांव में रहने वाली महिलाएं उड़ा रहीं ड्रोन.. मन की बात में...

गांव में रहने वाली महिलाएं उड़ा रहीं ड्रोन.. मन की बात में बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 110वें संस्करण में कहा कि कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी, लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है। एक बहुत बड़ी जिज्ञासा पैदा हुई है।
दुनिया तभी समृद्ध होगी जब समान अवसर मिलेंगे
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिनों बाद 8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे। यह विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को सलाम करने का अवसर है। महान कवि भरतियार जी ने कहा है कि दुनिया तभी समृद्ध होगी जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम भाजपा नेताओं ने पूरे देश में सुना। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुन रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments