HomeHindi News50 साल पहले थी कुकरैल नदी, जिसे लील गया भूमाफिया : योगी

50 साल पहले थी कुकरैल नदी, जिसे लील गया भूमाफिया : योगी

लखनऊ में वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के अंतर्गत एक दिन में प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधरोपण महाभियान का सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषा ने हमें माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या: का संदेश दिया है। हमारी परंपरा पेड़-पौधों को केवल जीव सृष्टि का हिस्सा नहीं मानती, बल्कि उनमें साक्षात ईश्वर का दर्शन करती है। इसी सनातन भाव के साथ आज उत्तर प्रदेश 36.50 करोड़ वृक्षारोपण का संकल्प साकार करने जा रहा है। पीएम मोदी के आह्वान एक पेड़ माँ के नाम से जुडक़र वृक्षारोपण महाभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कुकरेल नदी को भूमाफिया के हड़पे जाने का जिक्र भी किया।

लक्ष्मण के नाम पर सौमित्र वन विकसित हो रहा

सीएम योगी ने कहा कि आइए पुत्र होने का कर्तव्य निभाएं, पेड़ लगाएं और पर्यावरण बचाएं। योगी ने कहा कि जहां पहले अकबरनगर पॉल्यूशन का माध्यम बना हुआ था, आज वहां भगवान श्री राम के छोटे भाई श्री लक्ष्मण के नाम पर सौमित्र वन विकसित किया जा रहा है।

हम एफआईआर दर्ज करा रहे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 50 साल पहले ये कुकरैल नदी होती थी लेकिन 1984 के बाद पूरी नदी को भू-माफिया ने पाटना शुरू किया और परिमाण क्या हुआ? जो कभी नदी थी वो नाला बन गया। इसकी वजह से गोमती नदी भी प्रदूषित हो गई और काली हो गई। सरकार ने तय किया है कि लखनऊ में आने वाले पर्यटकों, प्रदेशवासियों के लिए हम कुकरैल क्षेत्र में नाइट सफारी की स्थापना करेंगे। हम कुकरैल क्षेत्र को विकिसत करेंगे और क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाकर, जिन लोगों ने यहां रजिस्ट्री की थी, उनको आवास उपलब्ध कराए गए। जिन लोगों ने जमीन के धंधे के साथ जुडक़र पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का काम किया और भू-माफिया बनकर लोगों को ठगने का काम किया, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनपर एफआईआर दर्ज़ कराई गई और लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आज इसे खाली करवाया है।

अभियान में उत्तर प्रदेश भी बड़ी भूमिका : मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश, मानवता और भविष्य के लिए पेड़ लगाए जाने चाहिए और बचाए जाने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान में उत्तर प्रदेश भी बड़ी भूमिका निभा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments