HomeHindi Newsसोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में मलबे से निकाले 4 शव, मृतकों की संख्या...

सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में मलबे से निकाले 4 शव, मृतकों की संख्या हुई 5, तीन घायल

केदारनाथ से लौट रहे 8 यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए। मंगलवार को रेस्क्यू के दौरान मलबे में दबे चार शव और निकाले गए। मृतकों की संख्या अब पांच हो गई है। तीन घायल अस्पताल में भर्ती हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया।

एक मृतक मध्यप्रदेश का

रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त गोपाल (50 ) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। जीवच तिवारी पुत्र रामचरित, मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और छगन लाल पुत्र भक्तरामन घायल हो गए, जिन्हें सोनप्रयाग पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग 1 किमी आगे भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से वह फंस गए थे। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की होने की संभावना को देखते हुए खोजबीन की जा रही थी, जिसमें को तीन शव बरामद हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments