HomeHindi Newsमहाकुंभ में 3 अखाड़े कर चुके अमृत स्नान.. योगी बोले-यह सनातन संस्कृति...

महाकुंभ में 3 अखाड़े कर चुके अमृत स्नान.. योगी बोले-यह सनातन संस्कृति का वंदन

उप्र के प्रयागराज में आज बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान हो रहा है। डीआइजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि व्यवस्था बहुत अच्छी है और आज भीड़ नियंत्रण आज हमारा काफी अच्छा है। सभी अखाड़ों का स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है और समय से पहले ही संपन्न हो रहा है। तीन अखाड़ों का स्नान अभी तक हो चुका है। महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा ने सफलतापूर्वक स्नान कर लिया है और अन्य अखाड़े भी सफलतापूर्वक स्नान करेंगे। नागा साधु भी यहां स्नान कर चुके हैं। हर तरफ हर-हर गंगे और हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है।

योगी बोले-श्रद्धा का अभिवादन है

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह सनातन संस्कृति का वंदन है, भारत की एकता व आस्था का अभिनंदन है, श्रद्धा का अभिवादन है, महाकुम्भ का आह्वान है। हर-हर गंगे! उन्होंने महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की तस्वीरें भी एक्स पर शेयर की हैं। पिछली बार मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के कारण इस बार पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आया और सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त नजर आईं। खुद योगी आदित्यनाथ रातभर इसकी मॉनीटरिंग करते नजर आए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments