HomeHindi Newsपिथौरागढ़ जिले के 25 किसानों ने सीखी कृषि की बारीकियां

पिथौरागढ़ जिले के 25 किसानों ने सीखी कृषि की बारीकियां

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पिथौरागढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक बहुगुणा की नातृत्व में कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत गार्डन कीपर (माली) का 27 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है। प्रशिक्षण में जनपद पिथोरागढ़ के अलग – अलग गांव में निवास करने वाले 25 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने विभिन्न प्रकार की क्यारी बनाना, बीज की पहचान, बीज की बुवाई, बीज की सुसुप्त को तोड़ना, फल पौध का प्रसार में कलम करना, ग्राफटिंग, बडिंग, ग्राउंड लेयरिंग और एयर लेयरिंग, मिक्सचर बनाना, मृदा जाँच, मृदा – बीज – पौध का उपचार का प्रयोगात्मक कार्य किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments