HomeHindi Newsपरफॉर्मेंस जीरो लेकिन बातें करने में हीरो, कुछ इसी तरह की चल...

परफॉर्मेंस जीरो लेकिन बातें करने में हीरो, कुछ इसी तरह की चल रही है श्रेयस अय्यर की कहानी

हैदराबाद टेस्ट मैच में जब से भारत को हार का सामना करना पड़ा है उसके बाद लगातार कुछ खिलाड़ियों की जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उनमें से एक खिलाड़ी है श्रेयस अय्यर जिनकी पिछले 10 टेस्ट पारियों की बात की जाए तो श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा निराश किया है। भारत के उन खिलाड़ियों की बात की जाए जिन्होंने पिछली 10 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो उसमें विराट कोहली सबसे आगे हैं। और 10वे नंबर पर श्रेयस अय्यर का नाम आता है जिनके मात्र 160 रन है।

आखिर कब टेस्ट टीम से ड्रॉप होंगे श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले एक बयान में कहा था की परिस्थितियों चाहे कैसी भी हो उनका खेलने का अंदाज नही बदलेगा। लेकिन श्रेयस अय्यर जितनी बड़ी बातें करते हैं उतनी बड़ी उनकी परफॉर्मेंस नहीं हो पा रही है। कई बार ऐसा होता है कि जब आपकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं हो रही हो तो आपको बातें बड़ी नहीं करनी चाहिए। लेकिन शायद श्रेयस अय्यर एक अलग ही लेवल पर चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments