HomeHindi Newsयुवराज सिंह की हो सकती है आईपीएल 2025 में फिर से एंट्री!

युवराज सिंह की हो सकती है आईपीएल 2025 में फिर से एंट्री!

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम गुजरात टाइटंस की टीम के हेड कोच आशीष नेहरा और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी को लेकर इस तरह की खबर निकलकर सामने आ रही है कि दोनों गुजरात टाइटंस की टीम का साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में एक खबर तेजी से आ रही है कि गुजरात टाइटंस की टीम युवराज सिंह से संपर्क कर रही है।

युवराज सिंह बन सकते हैं गुजरात टाइटंस की टीम के हेड कोच

आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी दोनों गुजरात टाइटंस की टीम का साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह के संपर्क में इस वक्त गुजरात टाइटंस की टीम है। और अगर बात बन जाती है तो युवराज सिंह गुजरात टाइटंस की टीम के नए हेड कोच बनते हुए दिखाई दे सकते हैं। यानी एक बार फिर से आईपीएल में धोनी और युवराज आमने-सामने दिखाई दे सकते हैं।

अब देखना यह है कि युवराज सिंह को लेकर गुजरात टाइटंस की तरफ से आधिकारिक जानकारी कब निकल कर सामने आती है यह भी देखना दिलचस्प होगा क्योंकि कई बार सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को लेकर खबरें वायरल कर देते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments