HomeHindi Newsआज ही के दिन हुआ था यूरी गागरिन का जन्म.. अंतरिक्ष में...

आज ही के दिन हुआ था यूरी गागरिन का जन्म.. अंतरिक्ष में रखा था पहला कदम

9 मार्च को विश्व में कई ऐतिहासिक घटनाएं घटीं। 9 मार्च 1965 में पहली अमेरिकी लड़ाकू सेना वियतनाम पहुंची थी। वहीं 1857 में सुप्रीम कोर्ट ने ड्रेड स्कॉट का फैसला जारी किया। आज ही के दिन वर्ष 1934 में अंतरिक्ष पर सबसे पहले कदम रखने वाले रूस यानि तत्कालीन सोवियत संघ में यूरी गागरिन का जन्म हुआ था। आज से ठीक 64 वर्ष पहले वे सबसे पहले अंतरिक्ष पर पहुंचने वाले शख्स बने थे।
अमेरिका से होड़ में आगे निकला था रूस
तब के सोवियत संघ और अमेरिका के बीच शीतयुद्ध जैसे हालात थे। अंतरिक्ष की दुनिया में भी इसका खासा असर देखा गया था। 12 अप्रैल, 1961 का दिन सोवियत संघ के लिए खास बन गया था। इसी दिन यूरी अलेक्सेयेविच गगारिन अंतरिक्ष में जाने वाले वे प्रथम मानव बन गए थे। इस तरह अंतरिक्ष पर पहुंचने की दौड़ में सोवियत संघ अमेरिका से आगे निकल गया था। अंतरिक्ष का एक चक्कर लगाते ही गागरिन सोवियत संघ में हीरो बन गए थे।
विमान उड़ाते समय गई जान
यूरी अलेक्सेयेविच गगारिन का जन्म 9 मार्च 1934 को हुआ था। 27 मार्च 1968 को उनका निधन हो गया। जब वे मिग 15 नामक प्रशिक्षण विमान का संचालक कर रहे थे तो, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। अंतरिक्ष की यात्रा करने के बाद गगारिन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित व्यक्ति बन चुके थे और उन्हें कई तरह के पदक और खिताबों से सम्मानित किया गया था। उन खिताबों में से एक खिताब था हीरो ऑफ़ द सोवियत यूनियन। यूरी गगारिन पदक उनके सम्मान में रूस के वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments