HomeHindi NewsEntertainmentयूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के अश्लील कमेंट.. सीएम फडणवीस ने कार्रवाई पर यह...

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के अश्लील कमेंट.. सीएम फडणवीस ने कार्रवाई पर यह कहा

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में कई अश्लील कमेंट किए। उन्होंने ऐसा सवाल किया जिससे बवाल अब मच गया है। उन्होंने पूछा कि क्या आप अपने पेरेंट्स को जिंदगीभर हर दिन सेक्स करते हुए देखना चाहेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे। इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो बेहद अश्लील बताया जा रहा है। इस पर कई यूजर्स कमेंट्स के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कुछ इसे बच्चों के लिए बेहद आपत्तिजनक बता रहे हैं तो कुछ शो में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह बिल्कुल गलत है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के शो में दिए गए बयान पर उठे विवाद पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे इसके बारे में पता चला है। मैंने इसे अभी नहीं देखा है। इसमें चीजों को गलत तरीके से कहा और पेश किया गया है। सभी को बोलने की स्वतंत्रता है लेकिन हमारी स्वतंत्रता तब समाप्त हो जाती है, जब हम दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करते हैं। सीएम ने कहा कि हमारे समाज में, हमने कुछ नियम बनाए हैं। अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments