HomeHindi Newsनल कनेक्शन विवाद में युवक की मौत, मप्र मुख्यमंत्री ने की सख्त...

नल कनेक्शन विवाद में युवक की मौत, मप्र मुख्यमंत्री ने की सख्त कार्रवाई

शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम इंदरगढ़ में नल कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मिलने और सहायता राशि का चेक सौंपने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मध्य प्रदेश में ऐसी क्रूरता और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। सरकार ऐसे अराजक तत्वों के प्रति सख्त है।” इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments