HomeHindi NewsEntertainmentओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म गेमचेंजर.. घाटे से उबरने हुई तगड़ी डील

ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म गेमचेंजर.. घाटे से उबरने हुई तगड़ी डील

10 जनवरी 2025 को राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर धूम-धड़ाके के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन दर्शकों ने इसे बेहद ठंडी प्रतिक्रिया दी है। यही वजह है कि यह फिल्म 12 दिन में देश में 147 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। अब चर्चा है कि मेकर्स सिनेमाघरों में हुए घाटे से उबरने के लिए फिल्म को जल्द ही ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए करोड़ों की तगड़ी डील हुई है, ताकि फिल्म की लागत वसूली जा सके। सब ठीक रहा तो अगले महीने फरवरी में यह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने लगेगी। लोग घर बैठे ही इस फिल्म के मजे ले सकेंगे।

फरवरी में स्ट्रीम करने की है तैयारी

बताया जाता है कि फिल्म के निर्माता दिल राजू ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजान प्राइम वीडियो के साथ एक बड़ा सौदा कर लिया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि यह डील पक्की हो चुकी है। खबर है कि गेम चेंजर को अगले महीने फरवरी, 2025 में प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी है। वैसे भी राम चरण के डबल रोल वाली उनके धुआंधार एक्शन की खूब तारीफ भी हुई है। ऐसे में मेकर्स और ओटीटी प्लेटफार्म को उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments