HomeHindi NewsHaryanaउम्र हो गई है, अब समझदारी दिखानी चाहिए, राहुल गांधी के बयान...

उम्र हो गई है, अब समझदारी दिखानी चाहिए, राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज का पलटवार

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनिल विज ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अब अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि राहुल गांधी के ऐसा कहने का आधार क्या है? अब उनकी उम्र हो गई है, उन्हें इतनी बात समझनी चाहिए। अनिल विज ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बयानबाजी अक्सर तथ्यों पर आधारित नहीं होती और इससे राजनीतिक माहौल खराब होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments