HomeHindi NewsHaryanaगौरव हैं, चैंपियन हैं आप, निराश मत होइए.. सीएम योगी और नायब...

गौरव हैं, चैंपियन हैं आप, निराश मत होइए.. सीएम योगी और नायब सिंह ने विनेश से कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विनेश फोगाट जी, आप सभी भारत वासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं। निराश मत होइए। पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है। हमें आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

हरियाणा समेत पूरा भारत आपके साथ खड़ा है

हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने X हैंडल पर लिखा कि विनेश आप भारत का गौरव हैं। आप हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आपने अपनी शानदार खेल प्रतिभा से ओलंपिक में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। आज का फैसला हर भारतीय के लिए बेहद ही दु:खद है। सीएम ने कहा कि हरियाणा समेत पूरा भारत आपके साथ खड़ा है।आपने सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया है। हमें अपनी बेटी पर पूर्ण विश्वास है कि आप हर बाधाओं को पार कर हमेशा भारत का मान बढ़ाती रहेंगी। अंत में उन्होंने लिखा कि भारत की शान हमारी बेटी विनेश फोगाट।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments