HomeSportsBGT Seriesतुम लीजेंड हो पर अब बूढ़े हो चुके हो, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी...

तुम लीजेंड हो पर अब बूढ़े हो चुके हो, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी से यशश्वी ने कही थी यह बात

भारतीय टीम के युवा स्टार ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लीजेंड खिलाड़ी नेथन लॉयन को एक ऐसी बात कही है जिसके बाद वह भी अपने आप पर हँसने पर मजबूर हो गए हैं क्योंकि जो खिलाड़ी 500 से ज्यादा विकेट ले चुका हो अगर कोई उसे आप बूढ़े हो गए हो यह कहे तो कहीं ना कहीं उसे अच्छा नहीं लगेगा। लेकिन यशस्वी जायसवाल ने लॉयन को यह बात कह दी है।

तुम बूढ़े हो चुके हो: यशश्वी जायसवाल

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लॉयन ने एक ऑस्ट्रेलियाई पॉडकास्ट से बातचीत में यशस्वी जायसवाल को लेकर कहा कि “उसने मुझे स्लेज करने के लिए कहा कि तुम लीजेंड हो लेकिन बूढ़े हो गए हो. इस लाइन को बताते ही लॉयन अपनी हंसी नहीं रोक सके और बाकी लोग भी हंसने लगे, जबकि लॉयन का यही वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें पर्थ टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने नैथन लॉयन के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की थी और उनकी गेंदबाजी पर चौके भी लगाए थे। एक शानदार छक्का भी उन्होंने आगे बढ़कर लॉयन की गेंद पर लगाया था। हो सकता है इसी के बीच स्लेजिंग की कोशिश भी जायसवाल के साथ हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments