HomeHindi NewsDelhi Newsयोगी ने यमुना की बदहाली पर उठाए सवाल, रवि किशन बोले-दिल्ली के...

योगी ने यमुना की बदहाली पर उठाए सवाल, रवि किशन बोले-दिल्ली के लड़के बन गए शराबी

मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, तो यमुना जी जो कभी भारत की पौराणिक नदी के रूप में हम सबकी आस्था की प्रतीक थीं, उसमें से बदबू आ रही थी। उस पवन यमुना नदी से सीवर जैसी बदबू आ रही थी। दिल्ली के अंदर आप की सरकार की पाप की भुक्तभोगी हमारे मथुरा, वृंदावन और आगरावासियों और वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को होना पड़ रहा है। आप ने दिल्ली में जो 10 साल से जो स्थिति बनाई है, आज उसका भुक्तभोगी हम सबको होना पड़ा रहा है।

आप को मिले सजा : देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यमुना आज भी मैली क्यों है? 10 साल से इसके लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसको सजा दी जानी चाहिए। मुझे दुख होता है कि पिछले 10 साल में इन्होंने यमुना का ध्यान नहीं रखा।

दिल्ली में सभी लडक़े शराबी बन गए : रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं पूर्वांचली मतदाताओं से पूछ रहा हूं कि पिछले 10 सालों में उन्हें धोखा और छल के अलावा क्या मिला। अगर उन्होंने 10 सालों में कुछ किया है, तो मुझे दिखाएं तो मैं तुरंत गोरखपुर वापस जाऊंगा। भोजपुरी और पूर्वांचली लोग साफ कह रहे हैं कि यह झूठों की पार्टी है और उन्हें इस पार्टी ने धोखा दिया है। महिलाओं की भागीदारी काफी बढ़ गई है। पूर्वांचल के युवा बर्बाद हो गए हैं और दिल्ली में सभी लडक़े शराबी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी दिल्ली को आपके सपनों से परे बदल देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments