HomeHindi Newsगैर जमानती वारंट पर बोले येदियुरप्पा.. दिल्ली में था, इस दिन पेश...

गैर जमानती वारंट पर बोले येदियुरप्पा.. दिल्ली में था, इस दिन पेश होऊंगा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने पॉक्सो मामले में अपने खिलाफ जारी गैर-ज़मानती वारंट पर कहा कि कुछ जरूरी काम था इसलिए मैं दिल्ली गया था। मैंने संबंधित लोगों से कहा कि मैं 17 तारीख को वापस आऊंगा। सबको सब पता है और मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मुझे न्याय मिलेगा। मैं 17 जून को अदालत में पेश होऊंगा। येदियुरप्पा पर एक नाबालिक के यौन उत्पीडऩ का आरोप है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments