HomeHindi NewsEntertainmentयश की टॉक्सिक और सलमान की सिकंदर.. 2025 में आएंगी ये धांसू...

यश की टॉक्सिक और सलमान की सिकंदर.. 2025 में आएंगी ये धांसू फिल्में

2025 में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन मेगा बजट की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली सिकंदर से लेकर रॉकी यानि यश की टॉक्सिक तक शामिल हैं। तीसरी फिल्म रजनीकांत की कुली है, जो रिलीज के लिए तैयार है।

सलमान और रश्मिका की जोड़ी

एआर मुरुगदॉस डायरेक्टेड सिकंदर में सलमान खान के ऑपोजिट पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना हैं। 27 दिसंबर 2024 को सलमान के बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। तभी से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सिकंदर फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।

केजीएफ के बाद टॉक्सिक

केजीएफ के रॉकी भाई यानी यश की फिल्म टॉक्सिक 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में साई पल्लवी भी हैं। वहीं रजनीकांत की कुली मच अवेटेड फिल्मों में शुमार है। इसमें शिवा कार्तिकेयन, नागार्जुन अक्किनेनी और श्रुति हासन हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।

ये मेगा फिल्में होंगी रिलीज

इसके अलावा हाउसफुल 5, एल-2 एम्पुरान, बागी 4, द राजा साहब, वॉर 2, देवा, छावा, कनप्पा, रेट्रो, ठग लाइफ, जाट, स्काई फोर्स, सितारे जमीन पर, थामा, कांतारा : ए लेजेंड- चैप्टर 1, अल्फा और थांडेल जैसी बॉलीवुड और साउथ की फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments