HomeHindi Newsयशस्वी जायसवाल ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है। यशस्वी जायसवाल पहले दिन 179 रनों पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे थे। आज सुबह कर उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा किया और भारतीय टीम को एक अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है।

19 चौकों के साथ जायसवाल ने जड़े 7 छक्के

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ही इस टेस्ट मैच में एक मात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो रन बनाते हुए दिखाई दे रहे थे। यशस्वी जायसवाल ने 290 गेंद में 179 चौके और 7 छक्कों की बदौलत 209 रनों की शानदार पारी खेली।

इस टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने जिस तरह की पारी खेली उस पारी को देखते हुए वीरेंद्र सहवाग की उस पारी की छवि दिखाई दी जब वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका में 309 रनों के कुल योग में दोहरा शतक जड़ दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments