HomeSportsBGT Seriesयशस्वी जायसवाल ने की बड़ी गलती, भड़क गए रोहित शर्मा

यशस्वी जायसवाल ने की बड़ी गलती, भड़क गए रोहित शर्मा

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इस वक्त बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है! भारतीय टीम को 14 दिसंबर से तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेलना है इस ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के लिए आज टीम इंडिया एडिलेड से ब्रिस्बेन के लिए भी रवाना हो गई है! लेकिन इसी रवानगी के दौरान भारतीय टीम के एक युवा खिलाड़ी से बड़ी गलती हो गई है और इस वजह से कप्तान रोहित शर्मा भी उस खिलाड़ी के ऊपर काफी भड़क गए हैं!

तय समय के अनुसार टीम बस में नहीं पहुंचे यशस्वी जायसवाल

दरअसल बुधवार को टीम इंडिया को एडिलेड से ब्रिस्बेन के लिए रवाना होना था.भारतीय टीम की फ्लाइट सुबह 10 बजे की थी और टीम इंडिया को होटल से 8:30 बजे निकलना था. इस दौरान टीम को एयरपोर्ट तक दो बसों में जाना था. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बस में चढ़ चुके थे लेकिन भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नहीं पहुंचे और बस उन्हें छोड़कर निकल गई! उसके बाद यशस्वी जायसवाल सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ कार में एयरपोर्ट पहुंचे!

बता दें कि होटल और एयरपोर्ट की दूरी 8 किलोमीटर की थी. ऐसे में रोहित शर्मा गुस्से में टीम बस से उतरे और सपोर्ट स्टाफ को जायसवाल को ढूंढने के लिए कहा. इसके बाद टीम मैनेजर और सिक्योरिटी ऑफिसर भी टीम बस से उतर गए. काफी बातचीत हुई और फिर टीम बस बिना जायसवाल के ही चली गई. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments