HomeHindi NewsWTC फाइनल : रबाडा के तूफान के बाद कमिंस का पलटवार, पहले...

WTC फाइनल : रबाडा के तूफान के बाद कमिंस का पलटवार, पहले दिन गिरे 14 विकेट

लॉड्र्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के पहले दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा। कगिसो रबाडा के शानदार पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को समेट दिया। वहीं पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई पेस तिकड़ी ने साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया। दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 43 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 212 रन के स्कोर से अब भी 169 रन पीछे है। पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे, जिससे पता चलता है कि पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है। साउथ अफ्रीका की टीम अब दूसरे दिन बड़ी साझेदारी की उम्मीद कर रही होगी ताकि वे मैच में वापसी कर सकें। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अपनी बढ़त को और मजबूत करने के लिए तैयार होंगे।

शुरुआती झटके दिए

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए। कगिसो रबाडा (5/51) और मार्को जानसेन (3/49) की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की पारी 212 रनों पर सिमट गई। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ (66) और ब्यू वेबस्टर (72) की अर्धशतकीय पारियों से कुछ वापसी की कोशिश की, लेकिन चाय के बाद रबाडा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भी पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर एडेन मार्करम को आउट कर साउथ अफ्रीका को तगड़ा झटका दिया। स्टार्क (2/10) ने साउथ अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया, जबकि कप्तान पैट कमिंस (1/14) और जोश हेज़लवुड (1/10) ने भी विकेट लेकर अफ्रीकी टीम पर दबाव बनाया। साउथ अफ्रीका के लिए रियान रिकेल्टन (16) और डेविड बेडलिंघम (8*) ही कुछ देर टिक पाए, लेकिन वे बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments