HomeHindi Newsक्या बुमराह की गेंदबाजी का सामना कर पाते ब्रैडमैन? गिलक्रिस्ट ने दिया...

क्या बुमराह की गेंदबाजी का सामना कर पाते ब्रैडमैन? गिलक्रिस्ट ने दिया जवाब

ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व सुपरस्टार बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। एडम गिलक्रिस्ट ने इस बात का भी जवाब दिया है कि अगर जसप्रीत बुमराह उनके सामने गेंदबाजी करते तो क्या सर डॉन ब्रैडमैन बुमराह की गेंदबाजी को झेल पाते? इसको लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ब्रैडमैन के सामने भी मुसीबत खड़ी कर सकते थे जसप्रीत बुमराह: गिलक्रिस्ट

गिलक्रिस्ट ने क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर कहा, “मैं उनकी रेटिंग नहीं कर रहा हूं, वर्ल्ड क्रिकेट में उनकी स्थिति के अनुरूप कोई संख्या नहीं है। गेंदों के मामले में वो ब्रैडमैन के शिखर को पीछे छोड़ देते। ये 99 (ब्रैडमैन की बल्लेबाजी औसत) से कहीं नीचे होता। आप उनके लिए इतना ऊंचा इनाम नहीं दे सकते।” बुमराह अगर सर डॉन ब्रैडमैन के सामने गेंदबाजी करते तो उनके लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकते थे।

बुमराह के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें गेंदबाजों के लिए ICC टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष पर पहुंचा दिया है, जहां अब वो किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा दर्ज की गई अब तक की सर्वोच्च रेटिंग (908 रेटिंग) रखते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments