HomeHindi Newsभगवान कांगुड़ा नागराज मंदिर में की पूजा अर्चना, मुख्यमंत्री धामी ने रोपा...

भगवान कांगुड़ा नागराज मंदिर में की पूजा अर्चना, मुख्यमंत्री धामी ने रोपा एक पेड़ मां के नाम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी स्थित कांगुड़ा नागराज मंदिर परिसर पहुंचकर श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनस्र्थापना जागरण समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान कांगुड़ा नागराज मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। सीएम ने मंदिर परिसर में एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मंदिर में भगवान कांगुड़ा नागराज के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए समस्त प्रदेशवासियों की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पूज्य धरती पर दूसरी बार आने का उन्हें सौभाग्य मिला है।
उन्होंने कहा कि कांगुड़ा को पर्यटन एवं धार्मिक रूप में विकसित करने हेतु की गई घोषणा जल्द ही पूरी होगी। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराएगी लगभग 2 करोड़ की डीपीआर को जल्द स्वीकृति दी जाएगी। क्षेत्र का विकास मास्टर प्लान बनाकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में आधुनिक गेस्ट हाउस, 30 हजार लीटर क्षमता का पेयजल स्टोरेज टैंक, मंदिर परिसर पहुंच मार्ग में टीन शेड, हाई मास्क आदि अन्य कार्य किए जायेंगे। राज्य सरकार देवभूमि के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments